Bareily News: निर्माणाधीन पानी की टंकी किच्छा नदी में समाई, अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल
बरेली, सितम्बर 8 -- Bareily News: शेरगढ़। बैरमनगर गांव में करीब 3.97 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पानी की टंकी किच्छा नदी के तेज कटान में मंगलवार को सुबह समा गई। लगातार बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ने से टंकी की जमीन कट गई। टंकी के नदी में समाने से गांव में बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन भी बेकार होने की स्थिति में पहुंच गई है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि दशकों से हर साल कटान करने वाली नदी के किनारे करोड़ों की योजना के लिए जमीन का चयन क्यों किया गया। उनका कहना है कि निर्माण से पहले अधिकारियों को स्थल का निरीक्षण कर संभावित खतरे का आकलन करना चाहिए था। टंकी के नदी में समाने से सरकारी धन की बर्बादी और योजना के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।ग्रामीण राधेश्याम कश्यप, जलील अहमद, अमित कुमार और राधेश्याम दिवाकर ने मामले की उच्चस्तरीय जांच, जिम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.