बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: फोटो संख्या 14,15,16 - बकैनिया वीरपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत चल रहा निर्माण - सोमवार सुबह दस बजे शटरिंग खोलते समय हुए हादसे में गई एक की जान मीरगंज, संवाददाता। बकैनिया वीरपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक की शटरिंग खोलते समय सीढ़ियां नीचे गिर गईं, जिससे तीन मजदूर भी ऊंचाई से नीचे आ गिरे। अस्पताल ले जाते समय एक मजदूर की मौत हो गई। एक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। तीसरे को हल्की चोटे लगी हैं।

तीन वर्षों से चल रहा है निर्माण मीरगंज तहसील के गांव बकैनिया वीरपुर में जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण चल रहा है। सोमवार सुबह पांच मजदूर टैंक की सीढ़ियों की शटरिंग खोल रहे थे। अचानक सीढ़ियों का एक हिस्सा नीचे गिर गया। इससे सीढ़ियों पर काम कर रहे तीन मजदूर भी नीचे आ गिरे। ...