Bareily News: निर्बाध आपूर्ति को 27 उपकेंद्रों पर पीक आवर्स में तैनात किए गए अधिकारी
बरेली, जुलाई 15 -- Bareily News: नो ट्रिपिंग जोन में शामिल बरेली शहर में हो रही बिजली कटौती से लोगों को राहत देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तीन दिनों से मौसम में अत्याधिक गर्मी के कारण बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है। इससे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में स्थित उपकेंद्रों पर लोड भी बढ़ा है। उपभोक्ताओं को सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और तकनीकी समस्याओं के तुरंत निस्तारण के लिए शहर के सभी 27 विद्युत उपकेंद्रों पर विशेष अभियंताओं (नोडल अधिकारियों) की तैनाती की गई है। अधीक्षण अभियन्ता धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि नामित अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता और अवर अभियन्ताओं को शाम के पीक आवर्स शाम सात से रात 10 बजे तक आवंटित विद्युत उपकेंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.