Bareily News: निबंध प्रतियोगिता में नंदिनी अव्वल
बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: राजपुर कलां। ब्लॉक मझगवां के संसाधन केंद्र अलीगंज पर ब्लॉक स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नंदिनी अव्वल रही। गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें अंतपुर जूनियर हाईस्कूल की छात्रा नंदिनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, कंधरपुर की छात्रा सिमरन ने द्वितीय तथा कैनी के छात्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक एआरपी सुखवीर सिंह एवं रजनीश वर्मा शामिल रहे। इस दौरान बनवारी लाल राठौर, एआरपी सुखवीर सिंह, सुधेंद्र, अमरनाथ मौर्य, अर्चना सिंह, जैनेन्द्र भारद्वाज, रजनीश वर्मा, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.