Bareily News: निजी शीतगृहों में भंडारित आलू की शत-प्रतिशत निकासी 30 तक कराना अनिवार्य
बरेली, नवम्बर 16 -- Bareily News: आलू भण्डारण प्रभार पर अनुदान के लिए 30 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन किसानों को करने होंगे। निजी शीतगृहों में भंडारित आलू की शत प्रतिशत निकासी 30 नवंबर तक करना अनिवार्य होगा। जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया, समस्त आलू उत्पादक कृषक बन्धुओं एवं समस्त निजी शीतगृह स्वामियों को अवगत कराया जाता है, आलू फसल की बुवाई का अन्तिम समय चल रहा है। शासन द्वारा समस्त निजी शीतगृहों में भण्डारित आलू बीज/आलू के निकासी की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर निर्धारित की है। उद्यान विभाग में संचालित निजी शीतगृहों में भण्डारित आलू के भण्डारण प्रभार पर अनुदान योजना का लाभ प्राप्त किये जाने हेतु उक्त 30 नवम्बर तक ही आवेदन कर अनुमान्य अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।30 यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में शीतगृहों से 30 नवंबर तक निकालें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.