बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। स्नैपचैट अकाउंट हैक करके शोहदे ने शिक्षिका के निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसने शिक्षिका से एक लाख की रंगदारी मांगी। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने निलेश खन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  फरीदपुर के एक कॉलोनी की युवती प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका है। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि रविवार को उनके फोन पर निलेश खन्ना नाम के युवक ने फोन किया। उसने कहा कि उसका स्नैपचैट अकाउंट हैक कर लिया है। शिक्षिका के निजी फोटो और वीडियो अकाउंट से मिल गए हैं। अगर उसने 100000 नहीं दिए तो निजी फोटो और वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Haldwani News: अब साइबर ठग किशोरियों का ऑनलाइन पीछा कर रहे भयभीत शिक्षिका थाने पहुंची। उसने निलेश नाम के युवक के दो फोन नंबर पुलिस को दिए। उसकी लोकेशन का...