Bareily News: निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
बरेली, अगस्त 24 -- Bareily News: बरेली। शहर के एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन लगाने की वजह से उसकी मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फतेहगंज पश्चिमी के थानपुर गांव की रहने वाले लक्ष्मण ने बताया कि उसकी मां 50 वर्षीय नंदो देवी को पेट में दर्द व बुखार होने पर चौपुला के पास निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका आरोप है कि इलाज के दौरान स्टाफ ने एक इंजेक्शन लगाया जिसके बाद उसकी मां की तबियत बिगड़ गई। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.