Bareily News: निचले इलाकों से पॉश कॉलोनियों तक बारिश के पानी ने रोकी रफ्तार, जलभराव
बरेली, सितम्बर 17 -- Bareily News: बरेली। गुरुवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज बारिश के चलते निचले इलाकों से लेकर पॉश कॉलोनियों तक कई सड़कों पर पानी भर गया। देखते ही देखते सड़कें बारिश के पानी से लबालब हो गईं और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के मलूकपुर, बिहारीपुर, जसौली, सुभाष नगर, संजय नगर, दुर्गा नगर, पुराना शहर, जगतपुर और आकाशपुरम समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी। वहीं रेजीडेंसी गार्डन, मॉडल टाउन, राजेंद्रनगर, डीडीपुरम और सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाकों की सड़कों पर भी बारिश का पानी जमा हो गया। सुबह अचानक तेज बारिश होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। कई स्थानों पर सड़क पर पानी भरने के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को विशेष परेशानी हुई। कुछ क्षेत्रों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.