बरेली, सितम्बर 15 -- Bareily News: बरेली,वरिष्ठ संवाददाता। बारिश के बाद शहर के कई वार्डों में हुए जलभराव को लेकर सपा पार्षद दल ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पार्षद दल का आरोप है कि समय से नालों की सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना ने कहा कि नगर निगम की नाकामी के चलते इस बार बरसात के कारण नगर निगम क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव से जनता को अत्यंत असुविधा हुई है। पार्षद अब्दुल कयूम मुन्ना ने कहा कि उनके वार्ड में महादेव सेतु के नीचे सर्विस रोड पर नाले के पत्थर न हटाने की वजह से सफाई नहीं हो पाई जिसके कारण उनका आधे से ज्यादा वार्ड जलमग्न रहा। पार्षद सलीम पटवारी ने वार्ड 74 में टक्कर वाली पुलिया के नाले की सालों से सफाई न होने की शिकायत की है। पार्षद आरिफ कुरैशी द्वारा स्मार्ट...