Bareily News: नाले का निर्माण करा पुलिया को बंद कर रहा था प्रापर्टी डीलर, राजस्व टीम ने निर्माण रुकवाया
बरेली, सितम्बर 1 -- Bareily News: नवाबगंज। एक प्रापर्टी डीलर सड़क के किनारे नाले का निर्माण कराकर वहां स्थित पुलिया को बंद करने लगा। इसकी शिकायत सभासद ने एसडीएम से की। एसडीएम के निर्देश पर पहुंची राजस्व टीम और नगरपालिका परिषद की टीम ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही नाले का निर्माण कराने वाले प्रापर्टी डीलर से मलबा हटाने के लिए कहा है। कस्बे के मोहल्ला बिजौरिया में महाराजा शादी हाल के पास एक प्रापर्टी डीलर अपनी भूमि को ऊंचे दामों में बेंचने के लिए भूमि के पास सड़क किनारे नाले का निर्माण कराना शुरू कर दिया। निर्माण के दौरान वह वहां स्थित पुलिया को भी बंद करने लगा। इससे बहोरनगला देशनगर और बिजौरिया मोहल्ला का पानी घरों से बाहर निकलने का खतरा पैदा हो गया। इसे देखते ही मोहल्ले के लोगों ने विरोध करते हुए उससे निर्माण कार्य कराने से मना किया तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.