बरेली, सितम्बर 29 -- Bareily News: सेटेलाइट बस स्टैंड पर दो दिन लगातार बारिश के चलते नाला से निकली कीचड़ यात्रियों को मुसीबत बन गई है। शाहजहांपुर जाने वाली बसें वहीं पर खड़ी होती हैं। ऐसे में यात्रियों को कीचड़ से होकर निकल पड़ा। अगर धूप खिली तो तीन से चार दिन में कीचड़ सूखेगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है, बस स्टैंड के पास ही यहां बड़ा नाला है, जो नकटिया नदी में जाकर मिलता है। शुक्रवार और शनिवार को हुई लगातार बारिश से सेटेलाइट बस स्टैंड पर भी जलभराव की समस्या हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...