बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: श्री रामलीला नाटक समाज, सदर बाजार कैंट की ओर से आयोजित रामलीला में गुरुवार को नारद मोह प्रसंग का मंचन किया गया। मंचन में कलाकारों ने देव ऋषि नारद की तपस्या का कामदेव द्वारा भंग करने व नारद जी के अहंकार के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। भगवान विष्णु ने नारद की परीक्षा लेने के लिए माया रची। सुंदर रूप पाने की प्रार्थना पर उन्हें वानर रूप मिला। इसके बाद नारद ने क्रोधित होकर भगवान विष्णु को मनुष्य रूप में जन्म लेकर पत्नी वियोग सहने का श्राप दे दिया, जिसे देख श्रद्धालु व्याकुल हो उठे। नारद का रोल सचिन यादव एवं राजकुमारी का रोल कुमारी माही ठाकुर ने किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: अकबरपुर में नारद मोह व झींझक में श्री राम जन्म की हुई लीला इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष सतीश मेहता, निर्देशक सुनील कुमार सिंह, सतीश जायसवाल, ...