बरेली, जुलाई 9 -- Bareily News: चिटौली स्थित नगर पंचायत की कान्हा गौशाला की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को प्रशासन हरकत में आया। नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने बुधवार दोपहर के गौशाला का निरीक्षण के बाद नाराजगी व्यक्त करते हुए ईओ की फटकार लगाते हुए जल्द व्यवस्था दुरस्त करने का सख्त निर्देश दिए। खबर प्रकाशित होने के बाद एसडीएम निधि शुक्ला के निर्देशन पर नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने बुधवार को गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। पशु आहार के स्टॉक में भी कमी पाई गई। मौके पर चार घायल गौवंश मिले, जिनके तत्काल उपचार के लिए पशु चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- निरीक्षण: आयोग के सदस्य को गोशाला में पांच गोवंश मिले बीमार नायब तहसीलदार ने नगर पंचायत के...