Bareily News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने पर युवक गिरफ्तार
बरेली, अगस्त 16 -- Bareily News: बहेड़ी। इलाके की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है और उस पर पहले से ही छह मुकदमे दर्ज हैं। क्षेत्र की एक महिला ने दो दिन पहले मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ ज्ञानेंद्र गंगवार उर्फ गोविंदा गंगवार निवासी मोहल्ला जाजू नागर ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी। जिस पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में एसआई नीरज कुमार, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, ने केसर मिल जाने वाले मार्ग से उक्त ज्ञानेंद्र गंगवार उर्फ गोविंदा गंगवार को गिरफ्तार कर लिया है। गोविंदा पर पहले से ही विभिन्न मामलों के छह मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.