Bareily News: नाथ नगरी पैदल परिक्रमा 20 अगस्त को, सात नाथ मंदिरों के होंगे दर्शन
बरेली, अगस्त 13 -- Bareily News: नाथ नगरी परिक्रमा सेवा समिति की बैठक बुधवार को समिति सचिव देवेश गुप्ता के निज निवास पर हुई। मीडिया प्रभारी शुभम शुक्ला ने बताया कि 20 अगस्त को बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर प्रांगण से नाथ नगरी पैदल परिक्रमा निकाली जाएगी। यात्रा सबसे पहले बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेगी। इसके बाद बाबा बनखंडीनाथ, बाबा पशुपतिनाथ, बाबा धोपेश्वर, बाबा तपेश्वरनाथ, बाबा मढ़ीनाथ मंदिर होते हुए बाबा अलखनाथ मंदिर पहुंचेगी। यहां महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ यात्रा का विश्राम होगा। प्रशासन द्वारा तय रूट और मानकों के अनुसार यात्रा निकालने पर सहमति बनी। बैठक में सचिन देवल, राजकुमार चौपड़ा, दीपक आनंद, सुरेंद्र मौर्य, विक्रम रस्तोगी, राजन पाठक, तरुण अग्रवाल, आकाश रस्तोगी, अनमोल तिवारी, मनोज, सुमित और सुशील मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.