Bareily News: नाटक बलि और शम्भू ने छोड़ी छाप
बरेली, सितम्बर 27 -- Bareily News: थिएटर अड्डा के तहत रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर सोसायटी के 15 दिवसीय थिएटर फेस्टिवल के सातवें दिन सिफर थिएटर अमृतसर ने बलि और शम्भू नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विनोद पागरानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मानव कौल लिखित और विशाल शर्मा निर्देशित नाटक में दो बुजुर्गों के जीवन, स्मृतियों और मनोवैज्ञानिक संघर्ष को दिखाया गया। बलि और शम्भू एक कमरे में रहते हुए लड़ते-झगड़ते और सुख-दुख बांटते हैं। शम्भू की मृत्यु के बाद विदेश से आया उसका दामाद बलि को ही शम्भू समझ लेता है। बलि भी सच नहीं बताता। नाटक संदेश देता है कि कभी-कभी जीवन के लिए भ्रम का बने रहना भी जरूरी होता है। यह भी पढ़ें- Bareily News: थिएटर फेस्टिवल में 'गज फुट इंच' ने गुदगुदाया कण्व मेहता, मनीष अरोड़ा, कारण गिल, साहिल शर्मा, अनमोलप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.