Bareily News: नागपंचमी पर सजा दंगल, अर्जुन और योगेश विजेता
बरेली, अगस्त 18 -- Bareily News: बरेली। नागपंचमी के अवसर पर सदर बाजार कैंट स्थित युगवीणा बारात घर के सामने सोमवार को हुए भव्य दंगल में अलीगढ़ के नितिन पहलवान ने बदायूं के परवेज को पटखनी देकर जीत दर्ज की। वहीं श्रीराम अखाड़े के अर्जुन पहलवान ने गोल्डन और योगेश पहलवान ने पिंटू को चित किया। बजरंग अखाड़े के मिंटू पहलवान के नेतृत्व में आयोजित दंगल में दोपहर तीन से शाम सात बजे तक दो दर्जन से अधिक कुश्तियां हुईं। इनमें बरेली समेत कासगंज, अलीगढ़, रामपुर और मुरादाबाद समेत कई जिलों के पहलवानों ने दमखम दिखाया। मुन्ना-अमित एवं गोलू-दारा सिंह के मुकाबले बराबरी पर छूटे। 5100 रुपये की मुख्य इनामी कुश्ती में विक्की सकलैनी और जोगेंद्र पहलवान के बीच मुकाबला बेनतीजा रहा, जिसके चलते पुरस्कार राशि दोनों में आधी-आधी बांटी गई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: नागपंचम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.