Bareily News: नहर में नहाने गए युवक की डूबकर मौत
बरेली, अगस्त 30 -- Bareily News: बहेड़ी। नहर में नहाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद करीब 16 घंटे बाद नहर से खोज निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शनिवार दोपहर से लापता युवक का शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ग्राम सिंगौती 35 वर्षीय निवासी संजीव (35) पुत्र प्यारेलाल शनिवार को दोपहर में सिंगौती नहर में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक पानी में लापता हो गया। युवक के नहर में डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुट गए।रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने नहर में सघन तलाश अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद सुबह करीब नौ बजे टीम ने संजीव का शव नहर से बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.