Bareily News: नहर में डूबने से किशोर की मौत
बरेली, सितम्बर 6 -- Bareily News: बहेड़ी। देवरनियां इलाके में जन्माष्टमी शोभा यात्रा के साथ चल रहे एक किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने एक दिन पहले डूबे किशोर का शव रविवार को निकाला। देवरनियां क्षेत्र के खाता गांव में शनिवार को गांव में जन्माष्टमी के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान शनि मौर्य गांव के पास नहर की ओर गया था। अचानक पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया और पानी में डूब गया।शनि के नहर में गिरने की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर को नहर से बाहर निकलवाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।शनि मौर्य की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा है। मृतक की मां पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक शनि दो भाइयों में सबसे बड़ा था और कक्षा सात में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.