Bareily News: नहर किनारे मिला शिशु जिला अस्पताल में कराया भर्ती
बरेली, सितम्बर 22 -- Bareily News: बरेली। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम मुड़िया जागीर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि गांव में नहर के पास एक नवजात शिशु मिला है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के सुपुर्द कर दिया। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने बच्चे के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उसे जिला अस्पताल के एसएनसीयू में उपचार को भर्ती करा दिया है। नवजात का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम उसकी निरंतर देखरेख एवं फॉलोअप कर रही ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.