बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: ​आंवला। थाना क्षेत्र के गांव घुंसी में शराब के नशे में एक महिला के ससुरालियों ने मां बेटी की पिटाई कर दी, इस दौरान महिला के कुंडल गायब हो गए। मामले की तहरीर दे दी गई है। ​गांव घुंसी की ममता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अगस्त की दोपहर वह अपने घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान उसका पति व ससुरालीजन नशे में घर पहुंचे और बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने डंडे व बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके गाल और हाथ में गंभीर चोटें आईं। उसकी मां को भी पीटा। मारपीट के दौरान महिला के कान का सोने का कुंडल भी कहीं गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए तभी आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...