Bareily News: नशे के खिलाफ छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता संदेश
बरेली, अक्टूबर 3 -- Bareily News: बरेली। वीरांगना रानी अवन्ती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में सेवा संकल्प की थीम 'सेवा मेरा योगदान' के तहत नशामुक्त भारत कार्यक्रम आयोजित हुआ। रेंजर्स छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे से होने वाले स्वास्थ्य और सामाजिक नुकसान को बताया। मुख्य वक्ता प्रो. रंजू राठौर ने कहा कि नशे का असर व्यक्ति के साथ परिवार और समाज पर भी पड़ता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता को जरूरी बताया। प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार ने छात्राओं के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में प्रो. मनीषा राव, प्रो. एनके बत्रा, डॉ. अन्नु महाजन और डॉ. निशा वर्मा समेत शिक्षक मौजूद रहे। संचालन डॉ. निशा वर्मा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.