Bareily News: नशे की तलाश में पांच हॉस्टलों में औचक जांच, कुछ नहीं मिला
बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: बरेली। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर के पांच बॉयज हॉस्टलों में शुक्रवार रात औचक निरीक्षण किया गया। देर रात तक चले अभियान में अरावली, मानसरोवर, पीजी, नानाजी देशमुख और बीडीए छात्रावास के कमरों की तलाशी ली गई। जांच के दौरान किसी भी कमरे से नशीला पदार्थ या नशे से जुड़ी कोई वस्तु नहीं मिली। निरीक्षण में चीफ प्रॉक्टर प्रो. रविंद्र सिंह और अभियान के नोडल अधिकारी प्रो. योगराज सिंह दक्ष मौजूद रहे। इनके अलावा प्रो. शशिभूषण तिवारी, हॉस्टल वार्डन प्रो. अजीत सिंह और डॉ. अतुल कटियार सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.