Bareily News: नशा मुक्ति को सामूहिक प्रयास जरूरी
बरेली, सितम्बर 13 -- Bareily News: मीरगंज। राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में रविवार को नशामुक्त भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत एनएसएस के छात्र-छात्राओं के बीच संवाद एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डा. संदीप तिवारी ने कहाकि नशे की समस्या केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करती, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। कार्यक्रम अधिकारी डा. बीके प्रधान ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा लोगों को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रो. एसके सिंह, डा. मनोज शर्मा, डा. विजय कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.