बरेली, अगस्त 2 -- Bareily News: बरेली कॉलेज स्थित इग्नू स्टडी सेंटर में शनिवार को नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समन्वय प्रो. वंदना शर्मा, समन्वयक इग्नू स्टडी सेंटर बरेली कॉलेज ने एनसीसी की छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा नाश की जड़ है। नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करती है बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज में भी नशा मुक्ति का संदेश फैलाएं। उन्होंने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि तनाव, गलत संगति और जिज्ञासा के कारण युवा नशे की ओर आकर्षित होते हैं। यह भी पढ़ें- Bhabua News: नशा से दूर रहकर स्वस्थ भारत के निर्माण का लें...