Bareily News: नशामुक्ति और मोबाइल के संतुलित उपयोग का संदेश
बरेली, अगस्त 20 -- Bareily News: बरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर में ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से नशामुक्ति एवं मोबाइल के संतुलित उपयोग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्माकुमारी बहनों ने लोगों को तंबाकू, शराब और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मोबाइल के अनावश्यक और अत्यधिक इस्तेमाल से बचने, स्क्रीन टाइम नियंत्रित करने तथा इसका उपयोग शिक्षा, ज्ञान और जरूरी कार्यों में करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और आमजन ने नशे से दूर रहने तथा मोबाइल का सीमित और विवेकपूर्ण उपयोग करने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ शरीर, मन और सकारात्मक सोच से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। यह भी पढ़ें- Roorki News: छात्राओं को नशा मुक्ति को लेकर शपथ दिलाई यह भी पढ़ें- Roorki ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.