बरेली, अगस्त 29 -- Bareily News: नवोदय अस्पताल के ऊपरी तल पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा बरेली। वरिष्ठ संवाददाता मिनी बायपास स्थित नवोदय अस्पताल में शनिवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सेंट्रल एसी होने की वजह से कुछ ही देर में धुंआ निचले तल पर बने स्टाफ रूम, वार्ड में आ गया। अस्पताल में आग लगने की भनक लगने पर फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई। जब तक टीम पहुंचती, आग ने ऊपरी मंजिल पर रखे पुराने गड्ढे और सोफे को अपनी चपेट में ले लिया। वार्डों में धुआं भरता देख मरीज और तीमारदारों में दहशत फैल गई। मरीजों को पड़ोस के तीन निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रबंधन ने एक घंटे की मशक्कत के बाद अस्पताल खाली कराया। मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आधा घंटा कवयद के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अस्पताल के एमडी डॉ उमेश गंगवार क...