बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: नवाबगंज। कस्बा चौकी इंचार्ज को विवेचना में लापरवाही बरतना भारी पड़ गया। आंवला थाने में तैनाती के दौरान एक मुकदमे की विवेचना में लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। उनके निलंबन का आदेश नवाबगंज थाने में पहुंचने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से रिलीव कर दिया गया। कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज सचिन कुमार नवाबगंज पुलिस चौकी इंचार्ज के पद पर तैनाती से पूर्व आंवला थाने में तैनात थे। इस दौरान उन्हें एक मुकदमे की विवेचना सौंपी गई थी। इसमें लापरवाही बरतने की शिकायत सामने आई थी। मामले की जांच में बात सही पाई गई। एसएसपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। उनके सस्पेंशन का आदेश शनिवार को थाने पहुंचने के बाद उन्हें थाने से रिलीव कर दिया गया। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आंवला थाने में तैनाती के दौरान वहां...