Bareily News: नवरात्रि के नौवें दिन महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा हुई
बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: बहेड़ी, संवाददाता। शारदीय नवरात्रि के नौवें और अंतिम दिन महानवमी का पर्व आज श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन मां दुर्गा के नौवें और अंतिम स्वरूप को समर्पित है। मान्यता है कि आज के दिन मां की पूजा करने से नवरात्रि की नौ दिनों की पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। मां सिद्धिदात्री सभी प्रकार की सिद्धियों को प्रदान करने वाली हैं। शास्त्रों में आठ प्रकार की सिद्धियां बताई गई हैं - अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व। कहा जाता है कि भगवान शिव ने भी मां सिद्धिदात्री की कृपा से ही सभी सिद्धियों को प्राप्त किया था और उनका आधा शरीर देवी का हो गया था, जिसके कारण वे अर्धनारीश्वर कहलाए। मां सिद्धिदात्री कमल के आसन पर विराजमान हैं, कई जगहों पर वह सिंह पर भी सवार दिखाई देती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.