बरेली, सितम्बर 23 -- Bareily News: इनर व्हील क्लब बरेली जुपिटर की तरफ से डीडीपुरम नवदुर्गा मंदिर में बधाई कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम, क्षेत्रीय सदस्य चंचल गंगवार, महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडे बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहीं। महिलाओं ने भजन गाए और झांकियां प्रस्तुत की गई। इस मौके पर इंदु सेठी, नंदा अग्रवाल, मंगलेश, सुधा सक्सेना, क्लब चार्टर प्रेसिडेंट रचना सक्सेना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...