Bareily News: नल पर हाथ धोने गए शिक्षक की करंट लगने से मौत
बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: बरेली। भुता थाना क्षेत्र के सरकड़ा निवासी नवल किशोर (38) की करंट लगने से मौत हो गई। जिला अस्पताल में मृतक के पिता पूरनलाल ने बताया कि नवल तीन साल से सरथगंज कस्बे के एक विद्यालय में शिक्षक था। वह स्कूल के पास ही राकेश साहू के मकान में किराये पर रह रहा था। बुधवार सुबह नवल किशोर खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान हाथ धोने के लिए नल पर गया, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। उनके रूम पार्टनर जितेंद्र पाल ने घटना की जानकारी साथियों को दे उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने नवल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे तो सभी के होश उड़ गए। पत्नी भगवती का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि नवल की शादी 202...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.