Bareily News: नर्सिंग असिस्टेंट खुदकुशी प्रकरण में एक गिरफ्तार
बरेली, सितम्बर 27 -- Bareily News: पत्नी व ससुराल वालों से प्रताड़ित नर्सिंग असिस्टेंट के खुदकुशी करने के मामले में कैंट पुलिस ने उसके साले को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। सुभाषनगर में बालाजी मंदिर के पास रहने वाले नर्सिंग असिस्टेंट 40 वर्षीय कुलदीप गोस्वामी ने सदर बाजार की गुंजन उर्फ गुंजा कुमारी से दूसरी शादी की। कुलदीप के पिता सत्यपाल का आरोप है कि गुंजा ने षडयंत्र के तहत शादी की और उनके घर से जेवर व रुपये चोरी कर मायके पहुंचाना शुरू कर दिया। इस पर विवाद शुरू हुआ तो गुंजा ने उन लोगों पर दो रिपोर्ट दर्ज करा दीं। इसके बाद तीन जुलाई की रात गुंजा, उसकी बहन रीना, भाई अमित व बहनोई सतीश ने कुलदीप को अपने घर बुलाकर प्रताड़ित किया। इससे आहत होकर उसने जहर खा लिया और अगले दिन अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.