Bareily News: नदी में डूबे किशोर का शव 20 घंटे बाद बरामद
बरेली, अगस्त 30 -- Bareily News: अप्सरा नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में बहे 13 वर्षीय किशोर शिवांश का शव करीब 20 घंटे की तलाश के बाद रविवार सुबह गोताखोरों ने बरामद कर लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। गांव निरदापुर के बृजनंदन का 13 वर्षीय पुत्र शिवांश शनिवार को रक्षाबंधन पर अपने रिश्तेदारों के यहां गांव सुन्नौर आया था। दोपहर साढ़े तीन बजे वह गांव के ही सुभाष (16) और रामवीर (10) के साथ अप्सरा नदी में नहाने गया था। नहाते समय सुभाष का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में रामवीर और शिवांश भी नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने सुभाष और रामवीर को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लेकिन शिवांश तेज धारा में बह गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने गोता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.