Bareily News: नदी में डूबने का शोर मचने के बाद रात भर अधेड़ को खोजती रही गोताखोरों की टीम
बरेली, अक्टूबर 6 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। नदी में नहाने गए अधेड़ के डूबे जाने का शोर मच गया। रात भर पुलिस टीमें गोताखोरों के साथ नदी के पानी से उसे खोजने की कोशिश करती रही, लेकिन सुबह होते ही वह घर पहुंच गया। इसके बाद टीम लौट गई। पुलिस के मुताबिक फरीदपुर के सहोडा गांव के रामवीर कश्यप सोमवार को देर शाम बहगुल नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने उनके नदी में डूबने का शोर मचा दिया। मामले की सूचना मिलते ही परिवार के लोग चीख पुकार करते हुए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बुलाया। रात में ही इंस्पेक्टर अमित पांडे गोताखोरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रात भर गोताखोरों की टीम रामवीर को नदी के पानी में खोजती रही। सुबह रामवीर अपने घर पहुंच गये। रामवीर के घर पहुंचने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। वह अपनी ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.