बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। पिछले तीन दिन से लगातार रिमझिम बारिश होने से गांव लोहार नगला के पास मौजूद प्राचीन गोरा नदी पुल के ऊपर से पानी उतरने के कारण कई गांव का कस्बा से संपर्क टूट गया है।जिसके चलते अपना दल एस के विधानसभा अध्यक्ष करन गंगवार की अगुवाई में दर्जन भर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर नए पुल निर्माण की मांग की है।सूचना पर पहुंचे तहसीलदार आशीष कुमार ने निरीक्षण कर जल्दी समस्या समाधान करने का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- Bareily News: आंवला - बरेली रोड पर सेंधा पुल के दोनों सिरे धंसे, आवागमन बाधितपुल प्रभावित क्षेत्र गांव लोहार नगला और गांव कैथोला बेनीराम के बीच बहने बाली गोरा नदी पर बहुत पुराना पुल बना हुआ है।इस पुल से होकर कैथोला,पडरी खालसा,ज़ालिम नगला समेत दर्जनों गांव के लोग कस्बा फतेहगंज पश्चिमी,मीरगंज एवं...