बरेली, जुलाई 5 -- Bareily News: नगर पालिका परिषद नवाबगंज के वाहन से बैट्री चोरी करने वाले दो चोरों ने पालिका परिषद के सफाई नायक ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ईओ की ओर से मुकदमा दर्ज कर दोनों चोरों को जेल भेज दिया। नगर पालिका परिषद के वाहन परिसर व अन्य स्थानों से चोर आए दिन सामान चोरी कर ले जा रहे। शुक्रवार की रात चोरों ने नगर पालिका परिषद के वाहन परिसर में खड़े सरकारी वाहन से बैट्री चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी मिलने पर सफाई प्रभारी अमर सिंह खोजबीन शुरु की तो उन्हें कस्बे में स्थित एसबीआई की शाखा के पास दो youths को पालिका परिषद के वाहन से चुरायी गयी बैट्री व एक अन्य स्थान से चुराए गए तार के साथ पकड़ लिया। जिनसे पूछताछ में उन्होंने पालिका कर्मियों को अपने नाम अमन पुत्र सर्वेश कुमार निवासी मोहल्ला काहरान व अभिषेक पुत्र सुनील कुमार नि...