बरेली, जुलाई 28 -- Bareily News: बहेड़ी। नगर पालिका ने सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ और स्टॉप डायरिया अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया। नगर पालिका की आईईसी टीम ने उक्त अभियान के तहत स्वच्छता और स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए स्कूल के विद्यार्थियों को हाथ धोने के सही तरीके बताए। उन्होंने डायरिया बीमारी से बचने के तरीके समझाए। स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एम्बेसडर रवि रंजन ने स्वच्छता और डायरिया से बचाव संबंधी सवाल पूछे। स्कूल के बच्चों हुमाम,समद, इफरा और सिदरा ने सटीक जवाब दिए। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक मोईन आरिफ, प्रबंधन की साबिया,प्रिंसिपल,अखिलेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: छात्रों ने मानव श्रृंखला बना दिया स्वच्छता का संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...