Bareily News: नगर पंचायत में हुई मुख्यमंत्री की माता को श्रद्धांजलि सभा
बरेली, नवम्बर 24 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। नगर पंचायत कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर शोकसभा हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष बुद्धसेन मौर्य, सभासदों और अन्य लोगों ने उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। सभी ने दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। नगर पंचायत अध्यक्ष बुद्धसेन मौर्य ने शोक संवेदनाएं जताते हुए कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है। मां का स्नेह और आशीर्वाद हर व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई। श्रद्धांजलि सभा में दिनेश शर्मा, राजेन्द्र सिंह गंगवार, योगेश शर्मा उवैश रजा खां, ऋषभ सिंह, अमित पटेल अज्जू मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: नगर पंचायत में हुई मुख्यमंत्री की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.