Bareily News: नगर पंचायत में लगा स्वास्थ्य शिविर
बरेली, सितम्बर 22 -- Bareily News: मीरगंज, नगर पंचायत मीरगंज मे सेवा संकल्प स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। सीएचसी की टीम ने नगर पंचायत के कर्मचारियों और सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच की। चिकित्सक ने कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं स्वच्छ व स्वस्थ्य वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन योगेंद्र कुमार गुप्ता, ईओ प्रियंका, राजीव गिरि, राजेश कुमार, तस्लीम अहमद, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.