बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: बरेली। मंगलवार को भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा के चलते जाम की आशंका और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बीएसए डॉ. विनीता ने नगर क्षेत्र के कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। मंगलवार को नगर क्षेत्र के सभी परिषदीय स्कूल, एनसी से कक्षा आठ तक के सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे। मंगलवार को जीआरएम, माधवराव सिंधिया, पद्मवती, चिक्कर इंटरनेशनल, व्यास वर्ल्ड, सेक्रेड हार्ट नैनीताल शाखा ने भी अवकाश घोषित किया है। यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में कल आठवीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी, पुराना बस स्टैंड भी बंद रहेगा यह भी पढ़ें- Pilibhit News: कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ : गिरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...