बरेली, नवम्बर 30 -- Bareily News: मीरगंज। ग्रामीणों ने नगरिया सादात रेलवे स्टेशन पर बुकिंग विंडो खुलवाने एवं दोनों प्लेटफार्मों को जोड़ने को फुट ओवरब्रिज बनाने को सांसद छत्रपाल गंगवार को ज्ञापन दिया। सांसद ने रेल मंत्री से मिलकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। रविवार को ब्लाक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार के साथ गांव मनकरा में सांसद छत्रपाल गंगवार ग्रामीणों से मिले। पूर्व प्रधान विशाल गंगवार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नगरिया सादात रेलवे स्टेशन पर बुकिंग विंडो खुलवाने एवं प्लेटफार्म संख्या दो तक जाने को फुट ओवरब्रिज के निर्माण की मांग की। पूर्व प्रधान ने सांसद को बताया कि बरेली रामपुर जिला मुख्यालयों से मीरगंज की दूरी करीब 32 किमी है। लोगों को ट्रेन के टिकट बुक करने को बरेली अथवा रामपुर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सांसद को बताया दिल्ली से मीर...