Bareily News: नकली दवा बेचने वाले दो युवकों की तलाश में पुलिस
बरेली, सितम्बर 15 -- Bareily News: कॉल सेंटर बनाकर ऑनलाइन शुगर की नकली आयुर्वेदिक दवा बेचने वाले गिरोह के दो फरार सदस्यों की तलाश में बारादरी पुलिस दबिश दे रही है। मगर अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है। बारादरी पुलिस ने शनिवार रात भोजीपुरा के जादोपुर निवासी साजिद मलिक, बारादरी के एजाजनगर गौटिया निवासी इस्लाम और पशुपति विहार निवासी मो. जफर को गिरफ्तार कर शुगर की नकली आयुर्वेदिक दवा बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। यह गैंग कॉलसेंटर बनाकर ऑनलाइन दवा के ऑर्डर लेकर सप्लाई करता था। मौके से 14 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, दो चार्जर, तीन प्रिंटर, 75 डिब्बे शुगर की नकली दवा, फर्जी बिल और वेबसाइट की डिटेल आदि भी बरामद की। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: नकली दवा कांड में पिता-पुत्र अब भी फरार इस मामले में सरगना साजिद का भाई रऊफ और पीलीभीत में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.