Bareily News: नकटिया नदी के पुनर्जीवन का तैयार हुआ रोडमैप, वैज्ञानिक मैपिंग से होगी शुरुआत
बरेली, सितम्बर 4 -- Bareily News: बरेली। नकटिया नदी के समग्र पुनर्जीवन और पर्यावरणीय संरक्षण को लेकर गुरुवार को नगर निगम में मेयर डा. उमेश गौतम की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय अंतर-विभागीय बैठक हुई। बैठक में नदी को सिर्फ साफ करने के बजाय उसके समग्र पारिस्थितिक पुनर्स्थापना पर जोर दिया गया। इसके लिए तीन चरणों का रोडमैप तैयार किया गया है। पहले चरण में वैज्ञानिक मैपिंग और बेसलाइन सर्वेक्षण होगा। इसके आधार पर डीपीआर तैयार कर तीसरे चरण में परियोजना को धरातल पर उतारा जाएगा। गुरुवार की शाम को केंद्र और राज्य सरकार की टीमें नगर निगम पहुंची। मेयर डा. उमेश गौतम के साथ अधिकारियों और टीम के सदस्यों ने नकटिया नदी को लेकर मंथन किया। बैठक में सामने आया कि नकटिया नदी शहर के कई हिस्सों से होकर गुजरती है। मिनी बाईपास और किला पुल के आसपास स्थानीय नालों का गंदा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.