बरेली, अगस्त 24 -- Bareily News: नकटिया नदी पुनर्जीवन अभियान के तहत कैंट में आयोजित पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में तमाम लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार रहे और अगुवाई कैंटोनमेंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन ने की। कार्यक्रम की शुरुआत ट्रेंचिंग ग्राउंड से हुई, जहां वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने पौधरोपण अभियान का शुभारंभ कर हजारों पौधे लगवाए। इसका मकसद क्षेत्र का हरित आवरण बढ़ाना और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना बताया गया। कार्यक्रम में सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवकों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। इसके बाद धोपेश्वर मंदिर के पीछे नकटिया नदी के तट पर सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें नदी और उसके किनारों से प्लास्टिक व अन्य कचरा हटाया गया। यह भी पढ़े...