बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: मीरगंज। चुनाव आयोग के निर्देश पर विधान सभा की निर्वाचक नामावलियों में नए वोटरों के नाम शामिल करने के लिए शनिवार को क्षेत्र में विशेष अभियान दिवस कार्यक्रम चलाया। बूथों पर कैंप कर बीएलओ ने नए वोटरों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने को फार्म छह, शामिल नाम में संशोधन आदि को संबंधित फार्म जमा किए। एसडीएम निधि शुक्ला ने कस्बा मीरगंज, चुरईदलपतपुर, मनकरा, गुगई, सुजातपुर आदि गांव के बूथों का निरीक्षण कर जमा किए जा रहे फार्मों की जानकारी बीएलओ से प्राप्त की। तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने बीथम नौगवां, जुन्हाई, गौसगंज आदि गांव के बूथों का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार सिमरन मथानियां, खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार, बीईओ फतेहगंज पश्चिमी भानुप्रताप एवं खंड विकास अधिकारी आनंद विजय ने भी बूथों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- B...