Bareily News: नए पाठ्यक्रमों को मिली मंजूरी, डिग्रियों पर इंडिया की जगह लिखा जाएगा 'भारत'
बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय की अध्यक्षता में विद्या परिषद की बैठक हुई। इसमें एनईपी-2020 के अनुरूप नए पाठ्यक्रम शुरू करने, परीक्षा प्रणाली में बदलाव, पुस्तकालय के आधुनिकीकरण और शोध को बढ़ावा देने सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। विश्वविद्यालय की उपाधियों और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों पर इंडिया के स्थान पर भारत लिखने के प्रस्ताव को भी अनुमोदन दिया गया। ऐसा करने वाला यह प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बनेगा। बैठक में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के चौथे वर्ष के लिए ऑनर्स और ऑनर्स विद रिसर्च के संशोधित पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी गई। संस्कृत, उर्दू, अंग्रेजी, संगीत, जंतु विज्ञान, गृह विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, वाणिज्य और अन्य विषयों के पाठ्यक्रमों में बदलाव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.