बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: बरेली। पर्वतीय समाज की रामलीला में इस बार संस्कृति, संस्कार और नई पीढ़ी की प्रतिभा का संगम देखने को मिलेगा। 14 से 21 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली रामलीला में स्थानीय बच्चों के साथ बालिकाएं भी विभिन्न पात्रों के रूप में मंचन करेंगी। अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दियोलिया ने कहा कि रामलीला संस्कृति और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि रामलीला में कई पात्रों को बच्चे और युवा मंचन करेंगे, जिसका उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराना है। वरिष्ठ सलाहकार कुंवर सिंह बिष्ट ने बताया कि 20 अक्तूबर को दोपहर दो बजे से दशहरा मेला लगेगा। इसमें रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...