बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की सामान्य बैठक गुरुवार को एक निजी होटल में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अनुपम कपूर को कार्यकारिणी का अध्यक्ष चुना गया। चमन लाल वर्मा को संयुक्त उपाध्यक्ष, प्रदीप अग्रवाल और सौरभ मेहरोत्रा को उपाध्यक्ष, आरके शर्मा को महामंत्री तथा राजीव अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं सुनील कुमार शर्मा को भी कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा मंडल की पिछली गतिविधियों और विभिन्न उपलब्धियों पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमों और कार्यों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...