बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: चौधरी मोहल्ला स्थित श्री रानी महालक्ष्मी बाई रामलीला में रविवार को प्रभु श्रीराम और माता सीता के विवाहोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। शाम चार बजे रानी साहब फाटक से भव्य रामबारात निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार और रामलीला समिति के अध्यक्ष पंडित राम गोपाल मिश्रा ने आरती करने के बाद किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा रानी साहब फाटक से शुरू होकर कुल्हाड़ापीर, कुतुबखाना और किला होते हुए चौधरी तालाब स्थित रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद रात में रामलीला मंच पर विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Mau News: रामलीला:सिया ब्याहने चले रघुराई, जनकपुर में बजी बधाई इसमें प्रभु श्रीराम और माता सीता के साथ चारों भाइयों के...