Bareily News: धूमधाम से मनाया गया पंचम वार्षिक महोत्सव
बरेली, जुलाई 16 -- Bareily News: बरेली। श्री राधा कृष्ण मंदिर मारवाड़ी गंज में पंचम श्री खाटू श्याम जी एवं श्री सालासर बालाजी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को भव्य संकीर्तन एवं भजन संध्या हुई। भजन प्रवाहक अंकुश अग्रवाल, समिति अग्रवाल और राहुल जौहरी ने भजनों से भक्तों को भावविभोर किया। कीर्तन के बाद आरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में आनंद स्वरूप अग्रवाल, विवेक मित्तल, नरेन्द्र मित्तल, अंकुर अग्रवाल, अनुपम टेबडीवाल, संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.